मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में बीते कल मौसम ने करवट ली हैं, ऐसे में जहां प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते कल से जमकर बर्फबारी हो रही हैं तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो रही हैं। पर्यटन नगरी चंबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई हैं, जिससे डलहौजी में नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पहुंचे पर्यटक बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पर्यटक यहां नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद लेकर ही पहुंचे थे और नव से पहले कि उन्हें यहां बर्फबारी का दीदार हो गया हैं। इस बर्फ़बारी के बीच घूमने का लुत्फ पर्यटक डलहौज़ी में उठा रहे हैं।
डलहौज़ी के अहला ,बकरोटा ,कालाटॉप, खजियार, डेन कुंड, बारह पत्थर, लक्क मंडी में 6 इंच के आसपास ताजा बर्फ़बारी होने के बाद पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई हैं। नए साल के जश्न के लिए पर्यटक लगातार डलहौजी खजियार का रुख करने लगे हैं। अक्सर पर्यटक बर्फबारी लाइव देखने के लिए देश विदेश से नए साल के अवसर पर डलहौजी पहुंचते हैं ताकि खूबसूरती वादियों के साथ-साथ बर्फबारी का दीदार उन्हें हो सके।
अभी सर्दियों की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में हुई है और यह स्पेल अब दो से तीन महीने चलने वाला हैं। बर्फबारी के बाद ठंड काफी बढ़ गई हैं और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई हैं जिसके चलते लोगों को भी ठंड से दो चार होना पड़ेगा, लेकिन बर्फबारी के बाद होटल कारोबारियों का कारोबार भी बढ़ने का अंदेशा हैं।
वहीं दूसरी ओर डलहौजी घूमने आए पर्यटकों के लिए बर्फ़बारी सौगात लेकर आई हैं। पर्यटकों का कहना है की वो नए साल के जश्न के लिए डलहौजी आए थे और बर्फबारी देखना चाहते थे। उनकी दिल की ख्वाइश पूरी हो गई और जो उन्हें चाहिए था उन्हे मिल गया।
