संजु चौधरी, शिमला : विधानसभा चुनावों के लिए 4 दिन का समय शेष रह गया है और ऐसे में प्रदेश में सियासी पारा भी काफी ऊपर जा चुका है। बढ़ते हुए इस पारे से प्रदेश की ठंडी फिजाओं ने सियासत की गर्माहट आ गई है। यह गर्माहट राजनीतिक दलों के बीच चल रहे जुबानी हमले के चलते भी प्रदेश में महसूस की जा रही है। दोनों राजनीतिक दलों की ओर से एक दूसरे पर लगातार जुबानी हमले किए जा रहे हैं। वहीं मंगलवार को शिमला पहुंचे भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद प्रसाद ने शिमला पहुंच पर कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला है।
कांग्रेस पार्टी पर वार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की देश भर में जो हालत है वह किसी से छिपी नहीं है। वहीं राहुल गांधी के हिमाचल में चुनावी प्रचार के लिए ना आने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिमाचल में प्रचार के लिए नहीं आ रहे हैं। उनको हार का डर है या फ़िर हिमाचल को वह तवज्जों नहीं देते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष Made in यात्रा पर आ रहे हैं ओर खड़गे का पहला चुनाव प्रचार है , इसलिए जनता ही बोलेगी भाजपा नहीं।
आर्थिक आधार पर 10 फ़ीसदी आरक्षण के कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा की भाजपा सबका साथ सबका विकास के विचार को लेकर आगे बढ़ रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार अपने काम के दम पर रिवाज़ बदलेगी व फिर से भाजपा सता में आएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र लेकर आई हैं। यह देश में पहली बार हुआ हैं।
