नाहन/देवेन्द्र कुमार: नाहन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मीट विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की गई। दरअसल लगातार यहां शिकायतें मिल रही थी कि मीट विक्रेताओं द्वारा नियमों को दरकिनार कर यहां मीट की बिक्री की जा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ले में मीट विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी कर यहां आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों के चालान काटे।
मीडिया से बात करते हुए खाद्य निरीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि कई मीट विक्रेताओ द्वारा यहां नियमों को दरकिनार कर मीट बेचा जा रहा था जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 7 दुकानदारों के चालान काटे गए हैं ।वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मीट से कई तरीके की बीमारियां फैलने की आशंका रहती है । ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग इसे लेकर गंभीर है।
