सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-सोलन सब्जी मंडी में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ से 2:00 बजे के बीच मंडी की रेलिंग गिरने के कारण एक बच्चा इसकी चपेट में आया हैजिसे घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन इलाज के लिए ले जाया गया है।बता दें कि सब्जी मंडी में रात के समय प्रवासी मजदूर और उनके बच्चे सब्जी एकत्र करने के लिए पहुंचते हैं।शुक्रवार रात भी यह लोग वहां पर पहुंचे थे लेकिन अचानक सब्जी मंडी में बाहर की तरफ रेलिंग अचानक नीचे गिर गई जहां पर प्रवासी मजदूर अपने बच्चों के साथ सब्जियां एकत्रित कर रहे थे। इस दौरान एक बच्चा इस घटना का शिकार हुआ है जिसके पैर में चोट आई है।फिलहाल एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चे को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
सब्जी मंडी में आढ़ती हेमंत साहनी ने बताया कि रात करीब डेढ़ से 2:00 बजे के बीच यहां पर अचानक सब्जी मंडी के ऊपर की मंजिल की रेलिंग धरातल पर गिरी है । जिस कारण यहां पर सब्जियां एकत्र करने आए प्रवासी मजदूर का एक बच्चा इसकी चपेट में आया है ।फिलहाल उसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए भेजा गया है। बता दे की सब्जी मंडी सोलन में प्रवासी मजदूर रात से ही सब्जियां एकत्र करने के लिए आ जाते हैं और यही से अपने गुजर बसर के लिए वे लोग आढ़तियों द्वारा साइड में रखी सब्जियों से अपने लिए सब्जियां एकत्र करते हैं। शुक्रवार रात भी जब मजदूर सब्जियां एकत्र कर रहे थे तो रेलिंग गिरने के कारण एक बच्चा इसकी चपेट में आया है।
