संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में बीते कल से मौसम ने करवट ली है मौसम के बदलते ही भारी तूफान के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई हैं। यह बारीश ओर तूफ़ान कई लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बना हैं। नूरपुर ब्लॉक की पंचायत लौहारपुरा के गांव देवभराडी में दिले राम धीमान के मकान की पर आसमानी बिजली गिरी जिससे उनके मकान की छत के एक कोने से लेंटर की ईंटें गिर गई ओर मकान में दरार भी आ गई हैं। इसके साथ पहली मंजिल बने कमरों में बिजली के उपकरण नीचे गिरने के साथ ही घर में लगाए कैमरे ,एल ए डी आसमानी बिजली से हुए खराब हैं।
पीड़ित दिले राम ने बताया कि मंगलवार शाम तेज बारिश लगी हुई थी तो अचानक हमारी छत पर आसमानी बिजली गिरी जिससे हमारे मकान की छत को नुकसान हुआ है ओर इसके साथ ही हमारे घर में लगे कैमरे ,घर में लगी एलएडी भी खराब हो गई हैं। बारिश की वजह से हमारे गांव की लाइट भी बंद हो गई हैं। हमने इसके बारे पंचायत प्रधान को सूचित किया वह मौके पर आए हैं। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि जो संभव मदद सरकार व प्रशासन से हो सकती होगी वह उसे करवाने में मदद करेंगे । हमारी प्रशासन व सरकार से गुजारिश है कि हमारी मदद की जाए।
पीड़ित चंचला देवी ने कहा कि यह जो बारिश हुई है इसके साथ आसमानी बिजली गरज रही थी यह आसमानी बिजली हमारे घर की छत पर गिरी हैं, जिसकी वजह से हमारा काफी नुकसान हुआ हैं। इस आसमानी बिजली गिरने से हमारे छत की ईंटे गिर गई घर में लगे कैमरे, एल ए डी ओर बिजली का तारें खराब हो गई हैं। हमारा करीबन 40-50 हजार रुपए का नुकसान हुआ हैं।
वहीं पंचायत प्रधान कृष्ण हीर ने कहा कि मुझे फोन के माध्यम से देवभराडी गांव के दिले राम के घर पर आसमानी बिजली गिरने की सूचना मिली और वह उनके घर मौके पर आए हैं। दिले राम धीमान के घर की छत पर आसमानी बिजली गिरी हुई हैं जिससे उनकी छत भी टूटी है और मकान में दरार भी पड़ी हैं। इसके साथ ही इनके घर के घरेलू बिजली उपकरणों जैसे घर में लगे कैमरे, एल ए डी ओर बिजली के सामान को नुकसान हुआ हैं। मैंने पटवारी को सूचित कर दिया है वह कल सुबह आसमानी बिजली गिरने से जो नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट बना कर प्रशासन और हमें देंगे। हम जो संभव मदद होगी वह इस परिवार को दिलवाने की कोशिश करेंगे ।भगवान का शुक्र है कि इस आसमानी बिजली से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ हैं।
