संजु चौधरी, शिमला: शिमला के ऐतिहासिक भवन बैंटनी कैसल का जीर्णोद्धार लगभग पूरा होने को हैं।मंगलवार शाम को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री परिवार सहित बैंटनी कैसल में आयोजित होने वाले डिजिटल लाइट एंड साउंड शो का ट्रायल देखने पहुंचे ओर उन्होंने यहां डिजिटल लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ किया। शिमला के ऐतिहासिक भवन बैंटनी कैसल में लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से ब्रिटिश काल से लेकर शिमला में अब तक हुए बदलाव को दिखाया जा रहा है। 25 मई तक लाइट एंड साउंड शो का ट्रायल किया जा रहा है इसके बाद लोगों को टिकट लेकर शो दिखाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर में किया गया यह प्रयास अपने आप में अनूठी पहल है, जिसे शिमला के लोगों के साथ पर्यटकों को भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेंटनी कैसल के साथ शिमला शहर का भी अपना एक इतिहास है जो लाइट एंड साउंड शो में दर्शाया गया हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य स्थलों को भी पर्यटन को दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेंटनी कैसल भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के पास एक महत्वपूर्ण संपति है जिसका जीर्णोद्धार किया जा चुका है और आने वाले समय में यहां पर अन्य गतिविधियों को भी आरंभ किया जायेगा ताकि पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने कहा कि सारी गतिविधियां आरंभ होने से यह स्थल आकर्षक स्थल के रूप में उभरेगा। 30 मिनट तक चलने वाला लाइट एंड साउंड शो हिन्दी और अंग्रेजी संस्करणों में तैयार किया गया है, जिसमे बेंटनी कैसल एवं ऐतिहासिक शिमला शहर के विभिन्न पहलुओं की यात्रा का वर्णन किया गया हैं।
लाइट एंड साउंड शो डिजिटल कला तकनीक का उपयोग करने वाला पहला प्रोडक्शन है, जो ऐतिहासिक स्थल पर इसकी नींव से ही बैंटनी कैसल के नजरिए से शिमला के इतिहास को चित्रित करता हैं। यह शो शिमला की स्थापना से लेकर आज तक के बारे में एक नाटकीय प्रदर्शन हैं बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आवाज इस चित्रण को दी हैं। शो को देखने के लिए एक साथ 70 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है जिसे अंग्रेजी और हिन्दी भाषाओं में आम जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।
बता दें कि बैंटनी कैंसल का संरक्षण लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत से किया गया हैं। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बेंटनी कैसल भवन का जायजा लिया।
