नूरपुर | नूरपुर व आसपास क्षेत्रों में भारी का दौर रात भर रुक रुक चला रहा जिसके चलते नदी नालों में पानी ऊफान रहा और कई इलाकों में भारी बारिश के चलते पहाड़ों से मलबा सड़क पर गिरने से वहां आवाजाही करने वाले वाहनों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। आज एक फिर नूरपुर बौड चक्की धार रोड चक्की दरिया के पास रात भर हुई बारिश के चलते सड़क पर मलबा गिरने से सुबह बन्द हो गया जिसको देव भराडी युवा मंडल प्रधान व सदस्यों द्वारा एक बार खोला गया ।इस सड़क से आज शनिवार जेएंडके से भारी संख्या में लोग माता छोटी नागनी कंडवाल व बड़ी नागनी माता मन्दिर भडवार के दर्शन करने आते हैं उन लोगों को सड़क बन्द होने से परेशानी हो रही थी इन्हीं श्रद्धालु तथा लोगों को कोई परेशानी ना हो इसी को मद्देनजर देव भराडी युवा मंडल के युवाओं ने एक बार आज फिर सराहनीय कार्य करने की पहल की है ।
देव भराडी युवा मंडल प्रधान बलविंदर सिंह जोनू ने कहा कि आज शनिवार है आज फिर धार बौड रोड बंद हो गया था हमने कल भी इसे खोला था इस रोड से जेएंडके से श्रद्धालुओं की बहुत बसें नागनी माता के दर्शन करने आती है हम नहीं चाहते हैं कि इन लोगों को कोई परेशानी हो ।इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने युवा मंडल सदस्यों के साथ मिलकर इस रोड को मलबा हटा कर शुरू कर दिया है ।
युवा मंडल सदस्य ने कहा कि धार बौड रोड आज फिर बन्द हो गया था हमने कल भी इसे खोला था और आज भी हम सेवा में लगे हुए हैं हम चाहते हैं कि यहां किसी को भी कोई परेशानी ना हो । युवा मंडल सदस्य सुरजीत ने कहा कि आज भी यह रोड बंद हो गया था और दो गाड़ियां यहां बस गई थी तो हमने मिलकर इस रास्ते से मलबा हटा कर इसे शुरू किया है ।
