शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है।प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में भारी बारिश से लैंड स्लाइड की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है।बुधवार को भी राजधानी शिमला के मच्छी वाली कोठी में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है।जिसके कारण आस पास करीब 10 मकान खतरे के जद में आ गए है।बारिश से हो रहे नुकसान के बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
24 घण्टे में 10 जिलों में होगी बारिश
मौसम विज्ञान के केंद्र शिमला के पूर्वानुमान मके अनुसार प्रदेश में आगामी 24 घण्टो के लिए प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोड़ कर बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरा दौरान प्रदेश के चंबा,ऊना,हमीरपुर,बिलासपुर ,कांगड़ा ,मंडी, कुल्लू , शिमला , सिरमौर सोलन जिले के अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की सँभावना लगाई गई है।
6 जिलों में फ़्लैश फ्लड का अलर्ट
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के छ जिलों में आज अचानक बाढ़ आने की संभावना भी जताई है।IMD ने प्रदेश के चंबा,कांगड़ा,कुल्लू,शिमला सोलन और सिरमौर जिलों में फ़्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है।
बीते एक सफ्ताह प्रदेश में सामान्य से कम हुई बारिश
IMD द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार बीते एक सप्ताह में सोलन और शिमला जिला को छोड़ कर प्रदेश के बाकी दस जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोलन में 54 % और शिमला में 120% सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है
हिमाचल प्रदेश में एक एन एच समेत हकुल 134 सड़कें बन्द
हिमाचल प्रदेश में वीरवार सुबह तक एक नेशनल हाईवे समेत कुल134 सड़कें बंद हो गयी है।वहीं 132 बिजली ट्रांसफार्मर ठप्प व 54 पानी की परियोजाएँ भी बाधित हो गयी है। हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला में सर्वाधिक 59 सड़कें बंद चल रही है वहीं चम्ब,ऊना और किन्नौर में सबसे कम एक- एक सड़क बन्द है।शिमला-किन्नौर नेशनल हाइवे-5 निगुलसरी के पास लैंड स्लाइड के कारण बंद हो गया है।
