Bilaspur, Subhash-जिला बिलासपुर में लगातार जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक विभिन्न विभागों को करीब 117 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को 85 करोड़ का हुआ है, जबकि जलशक्ति विभाग को 24 करोड़ और विद्युत बोर्ड को 10 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।
बरसात के कारण पीडब्ल्यूडी की पांच सड़कें पूरी तरह से बंद हैं और पांच से अधिक पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। कई जगह बिजली के पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि विभागीय टीमें सड़कों और जलापूर्ति योजनाओं को बहाल करने में जुटी हुई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भारी बारिश में गैर-जरूरी यात्रा न करें और नदियों-नालों से दूरी बनाए रखें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
