बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -बिलासपुर जिला के खरकड़ी पंचायत स्वारघाट उपमंडल में उफनती खड़ को पार करते हुए दो युवकों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
जी हां जिला बिलासपुर के स्वारघाट उपमंडल की खरकड़ी पंचायत के बाशिंदे भारी बारिश में उफनती खड़ को जान जोखिम में डालकर पार करते हैं । स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों का कहना है कि इस खड़ पर पुली डाली जाए, ताकि स्कूल जाने वाले बच्चे और स्थानीय लोगों को दिक्कत ना आए । स्कूली बच्चों का कहना हैं कि आजकल स्कूल में छुटियां चल रही हैं, लेकिन अब कुछ दिनों बाद स्कूल खुलने वाले हैं और ऐसे में बारिश में बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी होने वाली है, इसलिए इस खड़ पर पुली बनाई जाए ।
