बीबीएन : जगत सिंह – बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में बीती रात से हो रही बारिश से न सिर्फ मौसम सुहावना हो गया है, बल्कि फसलों के लिए भी ये बारिश किसी वरदान की तरह साबित हुई है। कई महीनों से बारिश न होने के चलते बीबीएन में गेहूं व सरसों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी थी लेकिन बारिश होने के बाद गेहूं की फसल के लिए ये बारिश जहां संजीवनी की तरह साबित हुई है। वहीं क्षेत्र के किसानों की भी अब अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है। एक बार फिर किसानों के चेहरों पर रोनक लौट आई है।
गेंहू व सरसों की अच्छी फसल होने की जगी उम्मीद
उपमंडल नालागढ में बीती रात से हो रही बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आ रही है । किसान काफी समय से बारिश की आस लगाए हुए थे । बद्दी,बरोटीवाला ,नालागढ की सैंकडों बीघा जमीन बारिश पर ही निर्भर करती है । अब की बार हुई बारिश से जहां किसानों की गेंहू की फसलों को पानी मिला है । वहीं इस बार अच्छी फसल की किसान उम्मीद लगा रहें है । किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही है, तो उनकी गेहूं व सरसों की फसल की पैदाबार ठीक होगी और उन्हें आथिक तौर पर भी लाभ पहुंचेगा ।
