By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नौतोड़ मामले पर आमने-सामने राजभवन और सरकार.. राजस्व मंत्री ने राज्यपाल के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नौतोड़ मामले पर आमने-सामने राजभवन और सरकार.. राजस्व मंत्री ने राज्यपाल के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
himachalpolitical

नौतोड़ मामले पर आमने-सामने राजभवन और सरकार.. राजस्व मंत्री ने राज्यपाल के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/01/08 at 4:23 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-नौतोड़ भूमि मामले पर राजभवन और सरकार एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं.बुधवार को शिमला में हिमाचल सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता की.इस दौरान राजस्व मंत्री ने नौतोड़ को लेकर राज्यपाल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.साथ ही राज्यपाल के पास लंबित पड़े प्रस्ताव को कानून के तहत की गई मांग बताया है.इस दौरान राजस्व मंत्री ने भाजपा को भी निशाने पर लिया.राजस्व मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बिना नाम लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पर भी तीखा हमला बोला.

राजभवन,सरकार के चुनावी वायद पूरे करने के लिए नहीं है..यह दुर्भाग्यपूर्ण

हिमाचल सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार के समय भूमिहीन लोगों को 20 बीघा तक सरकारी जमीन देने का प्रावधान हुआ.मगर 1980 में FCA का कानून बनाने के बाद इसमें बाधा उत्पन्न हुई.जगत सिंह नेगी ने कहा कि संविधान के भाग 5 में राज्यपाल के पास जनजातीय क्षेत्र के लिए नियम बनाने का अधिकार है.इसी के तहत 2 वर्षों के लिए जनजाति क्षेत्र में FCA का कानून सस्पेंड करने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा गया है.उन्होंने कहा कि इस संबंध में पांच बार उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात भी की,लेकिन अभी तक अनुमति नहीं दी गई है.राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्यपाल का कहना की राजभवन सरकार के चुनावी वायद पूरे करने के लिए नहीं है यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

कलंकित नेताओं से नसीहत कतई स्वीकार नहीं

जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर भी निशाना साधा.उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाए कि क्या भाजपा के लोग जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भूमि देने के पक्ष में नहीं है? इस दौरान जगत सिंह नेगी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर नाम लिए बगैर निशान साधा.जगत सिंह नेगी ने कहा की जयराम ठाकुर उन्हें नसीहत न दे.वहीं बिना नाम लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कलंकित नेताओं से तो उन्हें नसीहत कतई स्वीकार नहीं है.जगत सिंह नेगी ने कहा कि तीन राज्यपालों ने पहले भी प्रदेश में FCA के कानून को सस्पेंड किया है.वह लगातार जनजातीय क्षेत्र के लोगों की मांग को उठाते रहेंगे.

TAGGED: Shimla Nautod case
Chandrika January 8, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article HMPV वायरस से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Next Article विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम में पीएम के समक्ष अपना विजन रखेंगे मंडी के विपुल शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?