By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम में पीएम के समक्ष अपना विजन रखेंगे मंडी के विपुल शर्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम में पीएम के समक्ष अपना विजन रखेंगे मंडी के विपुल शर्मा
himachalNews

विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम में पीएम के समक्ष अपना विजन रखेंगे मंडी के विपुल शर्मा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/01/08 at 5:42 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम में मंडी जिला के विपुल शर्मा हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने जा रहें है।बल्द्वाड़ा तहसील के मठ गांव के विपुल शर्मा का हाल ही में धर्मशाला में पीपीटी प्रतियोगिता के बाद इस कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है।विपुल शर्मा विकसिक भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम के दौरान 12 जनवरी को दिल्ली में पीएम मोदी के समक्ष अपनी प्रस्तुती रखेंगे।

बता दें कि हिमाचल से दो और युवा विपुल के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और कृषि उत्पादकता में वृद्धि विषय पर अपना विजन रखेगें।बता दें कि देश में पहली बार विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश भर से युवा जुटेंगे और विकसित भारत पर 10 अलग अलग विषयों पर पीएम नरेंद्र मोदी के समक्ष अपना विजन रखेंगे।दिल्ली में आगामी 10 जनवरी से यह कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है,जो 12 जनवरी तक चलेगा।

तीन चरणों को पार करने के बाद हुआ चयन

इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए युवाओं को तीन अलग-अलग चरणों से गुजरना पड़ा।पहला चरण क्वीज प्रतियोगिता का था,जबकि दूसरा चरण निबंध लेखन का था। तीसरे चरण में प्रतिभागियों को अपने-अपने विषय पर पावर पॉइंट प्रजेंटेशन देनी थी।पहली दो प्रतियोगिताएं ऑनलाइन, जबकि तीसरी प्रतियोगिता ऑफलाइन मूड में आयोजित की गई। विपुल शर्मा ने बताया कि हिमाचल में प्रेजेंटेशन की यह प्रतियोगिता केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में आयोजित हुई। तीसरे चरण की इस प्रतियोगिता में 10 अलग-अलग विषयों पर हिमाचल के 10 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कृषि उत्पादकता में वृद्धि विषय उन्होंने अपनी प्रजेंटेशन रखी थी,जिसके आधार पर उनका चयन किया गया है।

11वीं कक्षा की पढाई के दौरान पिता का हो गया था स्वर्गवास:

बता दें कि विपुल शर्मा ने बायोटेक्नोलॉजी में चंडीगढ़ से ही एमएससी की है।10वीं व 11वीं की पढ़ाई विपुल ने बल्द्वाड़ा स्कूल से की है।विपुल शर्मा के पिता का स्वर्गवास उस समय हो गया था,जब वह 11वीं कक्षा मे ही पढ़ाई कर रहा था। उनके पिता ललित कुमार शर्मा बल्द्वाड़ा स्कूल में ही बतौर प्रवक्ता अपनी सेवाएं दे रहे थे।एमएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद विपुल इन दिनों चंडीगढ़ में रहकर ही जेआरएफ की तैयारी में जुटा है।विपुल ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे आज ही दिल्ली रवाना हो रहें है।हिमाचल से इस कार्यक्रम में 13 टीमों से कुल 39 युवा भाग ले रहें है।

TAGGED: Kullu The rally of Mandi parliamentary constituency, mandi, Mandi vikasit bhaarat yuva neta
Chandrika January 8, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नौतोड़ मामले पर आमने-सामने राजभवन और सरकार.. राजस्व मंत्री ने राज्यपाल के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
Next Article कांग्रेस में शामिल हुई मंडी की जबना चौहान.. प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?