हमीरपुर,21 दिसंबर(TSN)-खनन माफिया को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने एक बार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं.राजेंद्र राणा ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने किसी भी माफिया को अवैध खनन की अनुमति नहीं दी थी,न ही उनकी सरकार ने अवैध खनन को प्रोत्साहित किया था।यह आरोप पूरी तरह से निराधार और मुख्यमंत्री के अपने गहरे रिश्तों को छिपाने की कोशिश है।
राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि यदि उनके पास भाजपा नेताओं के साथ ज्ञानचंद के रिश्तों का कोई ठोस प्रमाण है,जैसे कि ऑडियो या वीडियो,तो उसे सार्वजनिक करें।राणा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को बिना किसी ठोस साक्ष्य के दूसरों पर दोषारोपण करने का अधिकार नहीं है।पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को यह चुनौती दी कि वह इस मामले में सार्वजनिक रूप से अपने आरोपों को सिद्ध करें और यदि उनके पास कुछ ठोस प्रमाण हैं,तो उन्हें जनता के सामने लाएं।राणा का कहना था कि यह मामला सिर्फ मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत संबंधों का नहीं,बल्कि हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया के प्रभाव और राज्य में चल रहे अवैध खनन के मुद्दे का भी है,जिसे मुख्यमंत्री सुक्खू को गंभीरता से लेना चाहिए।
