By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजेंद्र राणा बोले.. सुजानपुर के विधायक लोगों की उम्मीद तोड़ने वाले बयान से करे परहेज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजेंद्र राणा बोले.. सुजानपुर के विधायक लोगों की उम्मीद तोड़ने वाले बयान से करे परहेज
himachalpolitical

राजेंद्र राणा बोले.. सुजानपुर के विधायक लोगों की उम्मीद तोड़ने वाले बयान से करे परहेज

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/08 at 5:53 PM
Share

हमीरपुर,8 अगस्त (TSN)-पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सुजानपुर के नवनिर्वाचित विधायक पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने से परहेज करना चाहिए जिससे लोगों में निराशा व्याप्त हो और लोगों का भरोसा टूटे। में राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर के नवनिर्वाचित विधायक के इस बयान से यहां की जनता को निराशा हुई है कि सुजानपुर में आईपीएच और इलेक्ट्रिकल विभाग के डिवीजन की जरूरत नहीं है और इसके बिना भी लोगों का काम चल रहा है।राजेंद्र राणा ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और अगर पांच विधानसभा क्षेत्र पर आधारित हमीरपुर जिला में चार विधानसभा क्षेत्र में ऐसे डिवीजन हैं तो फिर सुजानपुर को इससे वंचित रखा जाना यहां की जनता के साथ अन्याय है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में विधानसभा में जोरदार मांग उठाकर सुजानपुर में आईपीएच और इलेक्ट्रिकल विभाग के डिवीजन की जरूरत बताई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने न केवल इस बारे घोषणा की थी बल्कि यह दोनों डिविजन क्रियाशील भी कर दिए गए थे जिससे सुजानपुर की जनता लाभान्वित हो रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर यह दोनों डिवीजन बंद कर दिए गए और उन्होंने 5 मार्च 2023 को सुजानपुर में होली में पधारे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पुनः यह दोनों डिवीजन खोलने की मांग होली मंच से रखी थी जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया था। लेकिन इसके बावजूद इस घोषणा को मुख्यमंत्री ने पूरा नहीं किया।

राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने सुजानपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने के लिए भी लंबी जद्दोजहद की थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुजानपुर को एसडीएम कार्यालय का तोहफा दिया था। इसके बाद लंबी लड़ाई लड़कर उन्होंने सुजानपुर में टाउन हॉल का काम शुरू करवाया। राजेंद्र राणा ने कहा कि विधायक का काम विकास को आगे बढ़ाकर जन आकांक्षाओं पर खरा उतरना होता है। लेकिन नव निर्वाचित विधायक द्वारा दिया गया बयान लोगों में निराशा पैदा कर रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि अगर सुजानपुर में यह दोनों डिवीजन खुलते हैं तो इसके लिए अलग से भी बजट आएगा जिससे यहां की जनता लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि विधायक को हर पंचायत में खेतों में बाढ़ लगाने का अपना वायदा पूरा करके दिखाना चाहिए और मुख्यमंत्री द्वारा सुजानपुर के लिए की गई घोषणाओं को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार पर पूरा दबाव बनाना चाहिए।

TAGGED: Hamirpur former MLA Rajender Rana
Chandrika August 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुराह विधान सभा क्षेत्र के 50 स्कूलों में अध्यापकों की हुई नियुक्ति… सीएम का जताया आभार
Next Article बिजली के बाद अब पानी के बिल भी वसूलेगी सुक्खू सरकार.. कैबिनेट बैठक में ये भी हुआ फैसला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?