शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी बनने के बाद रजनी पाटिल शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुची।जहां पर उनका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अन्य नेताओ ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।कांग्रेस कार्यालय पहुंचते ही रजनी पाटिल कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही है। वही 3:00 बजे मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक करेंगे।इसके बाद पूर्व पदाधिकारी पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक करेगी।
सरकार और संगठन में तालमेल के लिए किया जाएगा काम
कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचने पर रजनी पाटिल ने कहा कि उन्हें दोबारा से हिमाचल कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है।सरकार और संगठन में तालमेल कैसे हो इसको लेकर कार्य किया जाएगा.वहीं उन्होंने मंत्री चंद्र कुमार द्वारा कांग्रेस संगठन को पैरालाइज्ड के बयान पर कहा कि संगठन पैरालाइज नहीं है बल्कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है।कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूत है और पूर्व में भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर किया था.ऐसे में हिमाचल कांग्रेस संगठन को पैरालाइज्ड कहना सही नहीं है।संगठन को ताकत देने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि जल्दी सबके साथ चर्चा करने के बाद प्रदेश में कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और यहां पर बैठक करने के बाद फीडबैक कांग्रेस कमान के समक्ष रखा जाएगा।
