By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे…औट के पास बंद, एक बस भी हुई दुर्घटना का शिकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे…औट के पास बंद, एक बस भी हुई दुर्घटना का शिकार
himachalNews

लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे…औट के पास बंद, एक बस भी हुई दुर्घटना का शिकार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/02/28 at 10:30 AM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी जिला के औट के पास लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया है।मंडी जिला पुलिस ने इस संदर्भ में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी शेयर करके लोगों से संभलकर यात्रा करने की आहवान किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह औट के साथ लगते शनि मंदिर के पास पहाड़ी से बहुत भारी मात्रा में मलबा आकर हाईवे पर गिर गया।इस कारण हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है।हालांकि यहां फोरलेन निर्माण में जुटी एफकॉन्स कंपनी की मशीनरी को तुरंत प्रभाव से मौके पर बुलाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थोड़ा मलबा हटाकर छोटे वाहनों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है।लेकिन अभी भी दोनों तरफ लंबा जाम लगा हुआ है और मलबा हटाने के बाद ही यातायात को पूरी तरह से बहाल किया जा सकेगा।एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण इस कार्य में समय लग रहा है।क्योंकि बारिश का मौसम जारी है ऐसे में लोगों से यही आहवान है कि वे बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही यात्रा करें। यदि कहीं सड़क बंद है तो फिर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बस भी हुई दुर्घटना का शिकार

मिली जानकारी के अनुसार एक नीजि बस पनारसा के पास दुर्घटना का शिकार हुई है।बस सड़क किनारे पलटी है।लेकिन इसके पलटने को लेकर सही जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। ऐसा बताया जा रहा है कि पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर इस बस पर आ गिरा जिस कारण यह पलट गई। लेकिन गनीमत यह रही कि बस सड़क किनारे ही पलटी जबकि नीचे ब्यास नदी के पास जाकर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि जब बस हादसे का शिकार हुई तो उसमें सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर ही मौजूद थे और दोनों पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

TAGGED: Mandi Chandigarh-Manali highway closed due to landslide
Chandrika February 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आसमान से बरसती फुहारें भी कम नहीं कर पाई देवलुओं और श्रद्धालुओं का हौंसला
Next Article रजनी पाटिल बोली कांग्रेस संगठन पैरालाइज्ड नहीं, मजबूत करने की जरूरत..जल्द करेगे कार्यकारणी का गठन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?