मंडी,धर्मवीर(TSN)-डिफेंस सिक्योरिटी कोर की 605 प्लाटून में तैनात मंडी जिला के पंडोह के साथ लगती चनोणी गांव के राम किशन का आकस्मिक निधन हो गया है।राम किशन इन दिनों मध्य प्रदेश के इटारसी में अपनी सेवाएं दे रहे थे।शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।उनके बड़े बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
जानकारी के अनुसार बीते अढ़ाई साल से राम किशन डिफेंस सिक्योरिटी कोर 605 में तैनात थे।डयूटी के दौरान अचानक राम किशन की तबीयत खराब हो गई और उनके पेट में तेज दर्ज उठा।जिसके बाद राम किशन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उचार के दौरान उनकी मौत हो गई।आज दोपहर बाद राम किशन की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव चनोणी पहुंची। जहां परिजनों व क्षेत्रवासियों ने राम किशन अमर रहे के नारे लगाकर वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।प्रशासन की ओर से तहसीलदार बालीचौकी ने राम किशन को अंतिम श्रदांजलि दी। राम किशन अपने पीछे माता-पिता,धर्मपत्नी, तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। राम किशन के जाने के उनका पूरा परिवार गमजदा है और अपने होनहार को खोने से माता-पिता,पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि डिफेंस सिक्योरिटी कोर में अपनी सेवाएं देने से पहले राम किशन 20 साल तक टेरोटोरियल आर्मी में भी अपनी सवाएं दे चुके हैं।
