By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रामलाल ठाकुर बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी डबल इंजन का दम भरने वाली BJP सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > रामलाल ठाकुर बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी डबल इंजन का दम भरने वाली BJP सरकार
electionhimachalpolitical

रामलाल ठाकुर बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी डबल इंजन का दम भरने वाली BJP सरकार

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/10/31 at 5:46 PM
Share

बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार पांच साल में फेल साबित हुई है और जनता के साथ झूठे वायदे किए गए और बाद में किया कराया कुछ भी नहीं। गरीब तबके के लोगों के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को भी बंद कर दिया गया। महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त जनता इस चुनाव में पूरा हिसाब करेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर जनता के साथ किये गए वायदों को पूरा करेंगे।

सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने खुलवीं, भाखड़ा, नैला, इल्लेवाल, तरसूह, पुलसैड़ और समतैहण में आयोजित चुनावी सभाओं में भाजपा को आड़े हाथ लिया और कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के हितों के साथ कुठाराघात किया है लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आने में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को बहाल किया जाएगा। 18 से लेकर 60 साल आयु वर्ग तक की युवतियों व महिलाओं के लिए सम्मान राशि पंद्रह सौ रूपए प्रतिमाह की दर से उनके बैंक अकाउंट में ट्रांस्फर की जाएगी। इसी के साथ राज्य के पांच लाख नौजवानों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।

रामलाल ठाकुर ने महंगाई को लेकर सरकार की घेरेबंदी करते हुए कहा कि सौ दिन में महंगाई खत्म करने के लिए बड़े बड़े दावे व वायदे किए गए थे लेकिन क्या ऐसा हो पाया? महंगाई तो चरम पर पहुंच चुकी है और आम आदमी की पहुंच से बाहर है। आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को उनकी उपज की कीमत नहीं मिल पा रही। किसानों को अपने हक के लिए आंदोलन करना पड़ा और कई कई दिनों तक किसान आंदोलनरत रहे। सवाल यह है कि क्या सरकार ने उनकी कोई सुध ली।

इसके साथ ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर गांव गांव में बैंक खोलने की बातें कही गई थी लेकिन क्या गांव गांव बैंक खुले? उन्होंने कहा कि भाजपा दावा करती है कि गरीबों के लिए मकान बनाए लेकिन सच्चाई यह है कि यह कार्यक्रम तो पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के समय शुरू हुआ था। उस समय गांधी कुटीर योजना शुरू की गई थी और गरीब वर्ग के लोगों को लाभ मिला। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि पहले सिलाई मशीनें एससी व एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए दी जाती थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी वर्गों को इस योजना के माध्यम से लाभाविंत किया। यही नहीं, गरीब वर्ग के ब्राहम्ण व राजपूत सहित अन्य जाति समुदाय के लोगों को भी मकान बनाने व रिपयेर के लिए सहायता राशि दिए जाने की योजना को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि झूठे वायदे तो भाजपा करती है जबकि कांग्रेस जो वायदा करती है उसे पूरा भी करती है।

हलके में कराए गए विकास कार्यों की बदौलत जनता के बीच

कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने कहा कि वह इस हलके का प्रतिनिधित्व 1985 से कर रहे हैं और अब तक पांच बार मंत्री व विधायक के रूप में जनता की सेवा की है। इस बार भी पार्टी ने उन्हें मौका दिया और वह आज तक हलके में करवाए गए विकास कार्यों की बदौलत जनता के बीच हैं। उन्होंने कहा कि वह जनता को गुमराह करने या फिर बरगलाने का काम नहीं करते बल्कि जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। नयनादेवी की जनता को पता है कि कांग्रेस के कार्यकाल में ही इस हलके का विकास हुआ है और नब्बे फीसदी विकास केवल कांग्रेस की ही देन है।

TAGGED: Assembly Election 2022, BJP government, public, Ramlal Thakur
admin October 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कर्मचारियों की असल हिमायती हैं भाजपा सरकार, कांग्रेस गारंटीयां दे कर मात्र कर रही ग़ुमराह: मोहित सूद
Next Article जो करेगा किसानों और बागवानों के हित की बात उसे ही मिलेगा किसान बागवान मतदाताओं का साथ : संयुक्त किसान मंच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?