By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जो करेगा किसानों और बागवानों के हित की बात उसे ही मिलेगा किसान बागवान मतदाताओं का साथ : संयुक्त किसान मंच
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जो करेगा किसानों और बागवानों के हित की बात उसे ही मिलेगा किसान बागवान मतदाताओं का साथ : संयुक्त किसान मंच
himachal

जो करेगा किसानों और बागवानों के हित की बात उसे ही मिलेगा किसान बागवान मतदाताओं का साथ : संयुक्त किसान मंच

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/31 at 6:15 PM
Share

संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर जहां सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में डटे हुए हैं, तो वहीं प्रदेश में मतदाता भी चुनाव के इस मौके को देखकर इस चुनावी माहौल का फायदा अपनी मांगों को लेकर उठाने से नहीं चूक रहे हैं। एक और जहां कर्मचारी वर्ग ओपीएस की बहाली की मांग को लेकर अड़ा हुआ है तो वहीं अब संयुक्त किसान मोर्चा भी अपनी मांगों को लेकर उठ खड़ा हुआ है। संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट कर दिया है कि इन चुनावों में उसी पार्टी और उम्मीदवार को समर्थन दिया जाएगा जो उनके हितों की बात करेगा।

सोमवार को संयुक्त किसान मंच ने शिमला में प्रेस वार्ता कर उनकी मांगों को मानने वाले राजनीतिक दल को समर्थन देने के ऐलान की घोषणा की है। संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने कहा कि उनका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। वह केवल यह चाहते हैं कि राजनीतिक दल अपने घोषणापत्र में किसान-बागवानों की मांगों को शामिल करें।

हरीश चौहान ने कहा कि आजाद उम्मीदवारों को भी मांग पर सेब का चुनाव चिन्ह मिला है। ऐसे में वे चाहते हैं कि सेब बागवानों के हितों की बात भी इन विधानसभा चुनाव में की जाए। उन्होंने कहा कि सभी बागवान वोटरों से भी अनुरोध किया है कि जब भी कोई राजनीतिक दल उनके घर पर वोट मांगने आए, तो वह अपने हितों के बारे में राजनीतिक दलों से सवाल करें।

बता दें कि संयुक्त किसान मंच लंबे समय से अपनी 20 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने इसे पूरा करने की बात नहीं कही है। ऐसे में संयुक्त किसान मंच का कहना है कि जो राजनीतिक दल उनकी मांगों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगा, किसान मंच उसका ही सहयोग करेगा।

TAGGED: United Kisan Manch
admin October 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रामलाल ठाकुर बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी डबल इंजन का दम भरने वाली BJP सरकार
Next Article मंडी रैली में गरजी प्रियंका, बोली- हिमाचल की जनता 5 साल सरकार बदलने की परंपरा को मत बदलें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?