By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 2025 तक पूरा होगा शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना का काम, मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 2025 तक पूरा होगा शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना का काम, मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश
himachalNews

2025 तक पूरा होगा शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना का काम, मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/03/12 at 12:13 AM
Share
भावना,शिमला: 450 मैगावॉट क्षमता की शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना को इस तय समयावधि तक पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपरेशन लिमिटेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए वर्ष 2012 में निविदा जारी की गई थी लेकिन विभिन्न कारणों से इसके निर्माण कार्य में विलंब हुआ हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं में विलंब के कारण इनकी निर्माण लागत में वृद्धि होती हैं जिससे राज्य को नुकसान होता हैं। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपरेशन लिमिटड (एचपीपीसीएल) के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी बाधाओं का निराकरण कर तीन माह के बाद एक और समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना के निर्माण के लिए उत्तरादायी कंपनी को श्रम शक्ति में वृद्धि कर शेष निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शोंगटोंग जल विद्युत ऊर्जा परियोजना के पूरा होने से वार्षिक 1579 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन होगा। इससे राज्य में 1300 करोड़ रुपये का विद्युत उत्पादन होगा। परियोजना के समयबद्ध कार्यान्वित होने से 250 करोड़ रुपए की बचत होगी जिससे राजस्व पर 156 करोड़ रुपए की ब्याज़ उपलब्ध होगी, जिससे प्रदेश को कुल 1706 करोड़ रुपए का लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने लाभ अर्जित करने वाली ओर राजस्व उत्पन्न करने वाली परियोजनाओं की क्षमता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने इस परियोजना को समयबद्ध पूरा करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने पर बल दिया। राज्य सरकार जल विद्युत और सौर ऊर्जा के उपयोग से हिमाचल को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य ने वर्ष 2024 के अंत तक 500 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया हैं।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अभिषेक जैन, बहुउद्देशीय ऊर्जा परियोजना एवं ऊर्जा सचिव राजीव कुमार, एचपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा, निदेशक डॉ. अमित कुमार, अन्य वरिष्ठ अधिकारी ओर निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
TAGGED: Chief Minister, completed, hydroelectric project, instructions, Shimla, Shongtong
admin March 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सापनी ने सापनी गांव में स्थापित किया मेडिकल बॉक्स
Next Article किन्नौर भाजपा ने लगाए बागवानी मंत्री पर किन्नौर में तानाशाही करने के आरोप,कहा अधिकारियों पर बना रहे दवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?