बीबीएन:जगत सिंह – बद्दी में सिरमौर की 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है । थाना बद्दी के तहत पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के ब्यान में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर की नाबालिग लड़की ने फ्री फायर गेम एप्लीकेशन के जरिए दीपक चौधरी नाम के युवक के साथ दोस्ती हुई, फिर सोशल मीडिया में बातचीत होने के बाद फोन पर बातें शुरू हुई। इस दौरान दोस्ती होने के बाद युवक के बुलाने पर युवती कमरे में गई, जहां युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि शारीरिक संबंध के बाद धमकी देने लगा और मिलने के लिए मजबूर कर वीडियों बनाई। पुलिस ने पीड़िता के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि नाबालिक लड़की से दुष्कर्म की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
