By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किन्नौर पहुंचे राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी,भावानगर नागरिक अस्पताल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की कि अध्यक्षता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किन्नौर पहुंचे राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी,भावानगर नागरिक अस्पताल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की कि अध्यक्षता
himachalNews

किन्नौर पहुंचे राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी,भावानगर नागरिक अस्पताल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की कि अध्यक्षता

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/06/23 at 1:46 PM
Share
अनिल नेगी,किन्नौर: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम ओर प्रदेश सरकार की ओर से बेटियों के लिए चलाई जा रही नीतियों के कारण आज देश व प्रदेश के कई भागों में लैंगिक अनुपात में सुधार हुआ हैं। बेटियों को प्रमुखता देते हुए, जीवन में बेटियों का स्थान कितना बड़ा है, यह इस अभियान से प्रकट होता हैं। यह बात गुरुवार को जिला किन्नौर के भावानगर स्थित नागरिक अस्पताल में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कही।
उन्होंने कहा की बेटियां केवल अपने माता-पिता का गौरव ही नहीं बल्कि समाज और देश का गौरव होती हैं। किन्नौर जिला की बेटियों ने तो विभिन्न क्षेत्रों में देश व विदेश भर में नाम कमाया हैं। उन्होंने बेटियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि जिला की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि उन्हें गुणात्मक व सुविधापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जाए जिसके दृष्टिगत जिला में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने पर बल दिया जा रहा हैं।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ना अवशक है, इसके लिए महिलाओं को मोती लाल नेहरू की ओर स्व मतदान का अधिकार दिया गया। बेटियों को सशक्त करने के लिए कई संविधान लागू किए गए और साथ ही उनमें आवश्यकता अनुसार संशोधन भी किए गए। जिला किन्नौर की संस्कृति बहुत समृद्ध है और बेटियों की साक्षरता पर बल दिया जाता है। नारियों के बारे में हमारे कवियों ने भी कई कविताएं लिखी हैं।
उन्होंने इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जनवरी से मई माह तक जिले में लगभग 400 ऑपरेशन किए गए हैं, जो की एक रिकॉर्ड तो है वहीं जिला के लिए गर्व का विषय भी हैं। उन्होंने स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर भी बल दिया।
इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रोजेक्ट सीनियर सेकेंड्री स्कूल की एंजल प्रथम, एकलव्य मॉडल स्कूल के अर्पित दूसरे ओर हिम मॉडर्न पब्लिक स्कूल पोंडा की जिया ठाकुर तीसरे स्थान पर रही जिन्हें मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया ओर सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर एक लघु नाटिका ओर रंगा-रंग सांसकृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई।
TAGGED: Beti Bachao Beti Padhao, Horticulture, Kinnaur, Minister Jagat Singh Negi, presided
admin June 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल के कुल्लू में एक एसा चमत्कारी मन्दिर जहां शिवलिंग पर गिरती है बिजली
Next Article बद्दी में सिरमौर की 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुराचार…मामला दर्ज, आरोपी फरार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?