By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ई-केवाईसी न होने पर प्रदेश के करीब 45 हजार परिवारों के राशन कार्ड ब्लॉक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ई-केवाईसी न होने पर प्रदेश के करीब 45 हजार परिवारों के राशन कार्ड ब्लॉक
himachalNews

ई-केवाईसी न होने पर प्रदेश के करीब 45 हजार परिवारों के राशन कार्ड ब्लॉक

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/01/21 at 5:02 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-प्रदेश में ई-केवाईसी न होने पर करीब 45 हजार परिवारों के राशन कार्ड को ब्लॉक किया गया है।ऐसे में अब इन राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी न होने तक डिपुओं में राशन नहीं मिलेगा।प्रदेश में बहुत से उपभोक्ता ऐसे भी हैं,जिनके परिवार से कोई सदस्य विदेशों या फिर देश के अन्य राज्यों में रह रहे हैं। इस तरह परिवार में किसी एक सदस्य के ई-केवाईसी न होने पर राशन कार्ड से इस सदस्य को अस्थायी तौर पर ब्लॉक किया गया है।ऐसे में इस एक सदस्य के कोटे का राशन नहीं मिलेगा,जबकि अन्य सदस्य के लिए राशन जारी होगा।

ई-केवाईसी न होने तक डिपुओं में राशन नहीं मिलेगा

बता दें कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने एक मोबाइल एप्लिकेशन तैयार की है,जिसके माध्यम से विदेशों और देश की किसी भी राज्य में रह रहे लोग घर में बैठ कर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।इस एप्प से ई-केवाईसी निशुल्क होगी,जिसके बाद ब्लॉक किया गया राशन कार्ड अनब्लॉक हो जाएगा और उपभोक्ता पहले की तरह डिपुओं में फिर से सस्ते राशन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

खाद्य आपूर्ति विभाग ने पीडीएस एचपी फेस एप्लिकेशन पर दी सुविधा

शिमला के जिला नियंत्रण,खाद्य नागरिक व आपूर्ति नरेंद्र धीमान ने बताया कि शिमला जिला मे एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को ब्लॉक किया गया है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में या फिर बाहर रह रहे जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी नहीं हुई है,तो ऐसे लोग अपने मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ई-केवाईसी पीडीएस एचपी फेस ऐप डाउनलोड कर सकते हैं,जिसके बाद इस ऐप के माध्यम से विदेशों और अन्य राज्यों में लोग घर बैठे भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।इसके अलावा लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से भी राशनकार्ड को अनब्लॉक किया जा सकता है।

TAGGED: Shimla Ration Card e-KYC
Chandrika January 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम के मीडिया सलाहकार बोले..सरकार के 2 साल के कार्यकाल में विपक्ष की भूमिका रही दुर्भाग्यपूर्ण
Next Article नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी घन्डल से निकाले गए 43 कर्मियों का शिमला में प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?