संजु चौधरी, शिमला(TSN): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान रविवार को पूरे देश भर में मनाया गया। इस कड़ी में कोटखाई के ग्राम पंचायत रत्नाड़ी की ओर से भी ये अभियान चलाया गया। अभियान में पंचायत की प्रधान कुसुम लता के साथ रत्नाड़ी बाघी BDS हरिदत्त और गांधी नगर वार्ड मेमर तुनुजा और आगंबाड़ी आशा वर्कर कर्मचारियों के साथ रत्नाड़ी पंचायत के लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में छोटे बच्चे भी सफ़ाई करते दिखाई दिए। वही पंचायत प्रधान कुसुम लता का कहना है की स्वच्छता अभियान से हम अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाकर ही महात्मा गांधी को ‘स्वच्छांजलि’ अर्पित कर सकते हैं।उन्होंने पंचायत के लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को जीवन का अंग बनाएं।
