By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बल्ह में बरसात में जलमग्न हुई हजारों बीघा भूमि तबाह.. किसान सरकार से मदद की आस लगाए बैठे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बल्ह में बरसात में जलमग्न हुई हजारों बीघा भूमि तबाह.. किसान सरकार से मदद की आस लगाए बैठे
himachalNews

बल्ह में बरसात में जलमग्न हुई हजारों बीघा भूमि तबाह.. किसान सरकार से मदद की आस लगाए बैठे

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/02 at 2:56 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- बरसात के सीजन में मंडी जिला में आफत बनकर बरसी बारिश से जहां सैकड़ो लोगों को बेघर होना पड़ा है, वहीं बाढ़ से कई किसान भी प्रभावित हुए हैं। प्रदेश का मिनी पंजाब कही जाने वाली बल्हघाटी भी इस बारिश से पूरी तरह जलमग्न हो गई थी। जिस कारण बल्हघाटी के किसानों के पास तो अब खेती करने के लिए जमीन तक नहीं बची है। ऐसे में किसान सरकार से मदद की आस लगाए बैठे हैं।

सरकार,विधायक और प्रशासन नहीं ले रहा कोई सुध

बल्हघाटी के डडौर और स्योहली गांव के किसान कृष्णानंद, हंस राज, दुर्गा राम, संत राम और आलम राम ने बताया कि 12, 13 और 14 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण सुकेती खड्ड का जलस्तर बढ़ गया। इस खड्ड में बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा भारी मात्रा में सिल्ट फैंकी गई थी। जब बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई तो यह सिल्ट और पत्थर भूमि कटाव करते हुए इनके खेतों में जा घुसे। आज आलम यह है कि हजारों बीघा भूमि का नामो निशां मिट चुका है जबकि जो भूमि बची है उसमें भारी मात्रा में सिल्ट और पत्थर भरे पड़े हैं। यह भूमि अब खेती करने योग्य नहीं बची है। इस भूमि पर किसानों ने नकदी फसलें उगा रखी थी और उन्हें बाजार में बेचना था, लेकिन उससे पहले ही सारी फसलें सिल्ट और पत्थरों के नीचे दबकर बर्बाद हो गई हैं। किसानों का यह भी आरोप है कि सरकार, विधायक और प्रशासन इनकी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। इन्होंने अपने नुकसान के लिए बीबीएमबी प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराया है जिनके द्वारा सिल्ट छोड़े जाने के कारण किसानों का यह नुकसान हुआ है। इन्होंने मांग उठाई है कि सुकेती खड्ड का सही ढंग से चैनलाईजेशन किया जाए ताकि भविष्य में इन्हें इस प्रकार की आपदा का सामना न करना पड़े।

बता दें कि मंडी जिला की बल्हघाटी में किसान मौसमी फसलों के अलावा बड़ी मात्रा में नकदी फसलों की भी खेती करते हैं। यहां पर बड़ी मात्रा में सब्जी उत्पादन होता है और इसकी सप्लाई प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों को भी जाती है। लेकिन इस बार की बरसात से किसानों की हजारों बीघा भूमि तबाह हो गई है जिससे अब आने वाले समय में सब्जी के उत्पादन में कमी देखने को मिल सकती है।

TAGGED: Mandi Balh farmers waiting for help from the government
Chandrika October 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कोटखाई के रत्नाड़ी पंचायत ने चला स्वच्छता अभियान, स्थानीय लोगों के साथ बच्चों ने संभाली कमान
Next Article IGMC में नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मी सीटू के बैनर तले उतरे सड़कों पर… किया धरना प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?