संजु चौधरी, शिमला(TSN): शिमला के नाभा में सोमवार को युवा कला केंद्र की ओर रामलीला मंचन किया जा रहा हैं। रामलीला के आरंभ में आज आरती के साथ रावण वध का मंचन किया जाएगा। वहीं राम जी भी अयोध्या वापिस लौटेंगे ओर घर-घर दिए जलाए जाएंगे। वहीं राम का राजतिलक होगा। रामलीला में राम का किरदार विक्रांत शर्मा और लक्ष्मण अशवनी शर्मा, सीता का अंकित भारद्वाज ओर हनुमान धर्मेंद्र शर्मा, रावण का किरदार अमन नाहर ओर मेघनाथ का संदीप कुमार और कुंभकर्ण का संजू चौधरी और रावण का दीपक ठाकुर तो वहीं सुग्रीव का संस्कार ओर अंगद का किरदार अनुज निभा रहें हैं।
आज रामलीला मंचन में रावण ,कुंभकरण और मेघनाथ का वध किया जाएगा। उसके बाद युवा कला केंद्र की ओर से दशहरे का आयोजन भी किया जाएगा। इसी के साथ दसवीं पर नभ में रावण दहन भी किया जाएगा। इसके लिए नाभा में रावण का पुतला 30 फुट ओर कुंभकरण मेघनाथ का पुतला 26-26 फुट का बनाया जा रहा हैं। पुतले का स्ट्रक्चर जाटिया देवी से लाया गया हैं। नाभा क्लब के युवाओं ने पुतले का काम खुद शुरू किया हैं।
अश्वनी शर्मा, दीपक ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, निखिल चौधरी, प्रदीप चौहान, रोहित नाहर, अमन नाहर, संजय पुष्कर, रजत राणा, नन्नू, गौरव ने मिलकर पुतले बनाने का कार्य शुरू किया हैं। नाभा क्लब के उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया की दशहरा का आयोजन करीब 6:30 बजे भव्य आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें मुख्य अतिथि महाराज स्वामी अमर देव (रामलोक ), पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह, शहरी विधायक हरीश जनारथा इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस व अन्य गण मान्य अतिथि इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
