By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नाहन विधानसभा क्षेत्र में 5 सालों में रिकार्ड, 7 पीएचसी खुलीं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नाहन विधानसभा क्षेत्र में 5 सालों में रिकार्ड, 7 पीएचसी खुलीं
himachalpolitical

नाहन विधानसभा क्षेत्र में 5 सालों में रिकार्ड, 7 पीएचसी खुलीं

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/09 at 11:22 AM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: विधायक डा. राजीव बिन्दल ने धारटी क्षेत्र में 5 विकास कार्यों के उदघाटन और एक कार्य का शिलान्यास किया। डा. बिन्दल ने पी.एच.सी. पंजाहल का उदघाटन किया किया। उन्होंने 42.86 लाख रुपए की लागत से नर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र मंडलाह के भवन का उदघाटन किया। इसके साथ ही धारटी क्षेत्र की महत्वपूर्ण धीड़ा-मोरियों सड़क के प्रथम भाग का उदघाटन भी किया। इस सड़क के निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिसमें इसके प्रथम चरण के कार्य पर 1.16 करोड़ रुपए व्यय हुए हैं।

उन्होंने 52 लाख रुपए की लागत से राजकीय उच्च पाठशाला मलगांव के भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने नैहली पंचायत के काटल में दो सामुदायिक भवनों का उदघाटन किया। डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धारटी क्षेत्र के पंजाहल को पीएचसी का तोहफा दिया है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से पीएचसी अत्यंत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है जहां पर किसी भी प्रकार की इमरजेसी में मरीज पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के केवल पांच साल के कार्यकाल में रिकार्ड 7 पीएचसी खोले गए हैं जबकि पूर्व के 60-70 सालों में केवल 6 पीएचसी ही क्षेत्र में खुली थीं।

admin October 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM जयराम ने आरती में लिया भाग, 10 हजार दीपों से जगमगाया यमुना का पावन तट (PICS)
Next Article 10 अक्टूबर को भगवान रघुनाथ जी के सम्मान में निकाली जाएगी शोभायात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?