नाहन/देवेन्द्र कुमार: पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रीना कश्यप ने दूसरी बार जीत हासिल की। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से रीना कश्यप एक ऐसी महिला विधायक है जो चुनकर हिमाचल की 14वीं विधानसभा में पहुंची। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रीना कश्यप ने 3857 मतों से कांग्रेस की उम्मीदवार दयाल प्यारी को पराजित किया।
लगातार दूसरी बार जीतकर रीना कश्यप प्रदेश की 14वीं विधानसभा की एकमात्र विधायक बनी है। मीडिया से बात करते हुए विधायक रीना कश्यप ने इस जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया। उन्होंने जहां क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया, वही पार्टी हाईकमान का भी टिकट देने के लिए धन्यवाद किया।
इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को 21215 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी को 17358 मत प्राप्त हुए। आजाद प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर को 13187 , सीपीआईएम के आशीष कुमार को 543 , आम आदमी पार्टी के अजीत सिंह को 568, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुशील कुमार भृगु को 8113 मत प्राप्त हुए।
