शिमला/कमल भारद्वाज: प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल सीएम चेहरे का है। इसे लेकर बीते कल से कांग्रेस की बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस विधायक दल में एक लाइन प्रस्ताव पारित होने के बाद भी शिमला के होटल सिसिल में कांग्रेस आलाकमान द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर, विधायकों से मिलकर उनकी नब्ज टटोल रहेे हैं। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा गया है।
विधायकों से चर्चा की जा रही है। बता दें कि सीएम चेहरे को लेकर विधायकों की ओर से दिए गए 3 नाम आलाकमान को दिल्ली भेजे जाएंगे। वहीं कांग्रेस आलाकमान द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर अभी शिमला रुकेंगे। सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया गया है कि जो भी फैसला होगा, वह कांग्रेस आलाकमान करेगा। इसके लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है।
