मंडी :धर्मवीर (TSN)-रक्तदान के माध्यम से प्रदेश के लाखों लोगों की सेवा करनी वाली अग्रणी संस्था हिमालयन ब्लड डोनर्स ने स्वास्थ्य विभाग मंडी पर रक्तदान शिविर के लिए एंबुलेंस न देने के आरोप लगाए हैं।संस्था का कहना है कि पिछले कुछ समय से संस्था को न तो एंबुलेंस मिल पा रही है और न ही रक्तदाताओं को मिलने वाली रिफ्रेशमेंट। पिछले कुछ समय से आयोजित कैंपों में अपने खर्चे पर संस्था रक्तदान शिविर आयोजित करवा रही है। बुधवार को हिमालय ब्लड डोनर्स का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मंडी से मिला और ज्ञापन सौंप कर उनके द्वारा आयोजित कैंपों के लिए अस्पताल से एंबुलेंस सुविधा देने की मांग उठाई।
हिमालयन ब्लड डोनर्स ने स्वास्थ्य विभाग मंडी पर लगाए आरोप
हिमालयन ब्लड डोनर्स संस्था के सदस्य सुरेश ठाकुर ने बताया कि संस्था के द्वारा पूरे प्रदेश में अब तक 76 बार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। आने वाली 15 अगस्त को संस्था का 77वां कैंप आयोजित होना था, लेकिन सीएमओ मंडी ने कैंप के लिए एंबुलेंस की सुविधा देने से यह कहकर इंकार कर दिया कि अस्पताल में एंबुलेंस नहीं है। वहीं संस्था के सदस्यों का कहना है कि ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान रिफ्रेशमेंट ब्लड बैंक की ओर से दी जाती है। लेकिन काफी लंबे समय से उन्हें रिफ्रेशमेंट की सुविधा भी नहीं मिल रही है। इन्हे अपनी जेब से यह सभी सुविधाएं डोनर्स को देना पड़ रही है, लेकिन अब इनके भी हाथ खड़े हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लड बैंक द्वारा पिछले 2 साल से रिफ्रेशमेंट को बंद कर दिया गया है, वहीं एंबुलेंस के लिए पिछले 6 माह से विभाग विभागीय अधिकारी आनाकानी कर रहें हैं।
सीएमओ मंडी एनके भारद्वाज का कहना ये
वहीं इस बारे में जब सीएमओ मंडी एनके भारद्वाज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नियमानुसार रिफ्रेशमेंट दी जाती है। एक साथ एक ही दिन में अधिक रक्तदान शिविर होने पर वाहन उपलब्ध नहीं हो पाता है।
