By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राहत! कैंसर रोगी अब जोनल हास्पिटल मंडी से भी जारी रखवा सकेंगे अपना उपचार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > राहत! कैंसर रोगी अब जोनल हास्पिटल मंडी से भी जारी रखवा सकेंगे अपना उपचार
healthhimachal

राहत! कैंसर रोगी अब जोनल हास्पिटल मंडी से भी जारी रखवा सकेंगे अपना उपचार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/08/07 at 10:39 AM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-प्रदेश सरकार ने जोनल हास्पिटल मंडी में तैनात डा.पुनीत मल्होत्रा को कैंसर से संबंधित उपचार,दवाइयां और कीमोथैरेपी लिखने के लिए अधिकृत किया है।इसके लिए प्रदेश सरकार ने हालही में डा.पुनीत की कैंसर पर फैलोशिप करवाई है।उनके साथ प्रदेश के 7 डाक्टर और हैं जिनसे यह फैलोशिप करवाई गई है।यह फैलोशिप सर्वोदय हास्पिटल फरिदाबाद और कैंसर हास्पिटल उज्जैन से करवाई गई है।

इन्हें दवाइयां और कीमोथैरेपी लिखने के लिए किया गया है अधिकृत

बता दें कि डा. पुनीत मल्होत्रा सिर्फ पहले से जारी कैंसर उपचार के आधार पर ही दवाइयों और कीमोथैरेपी को आगे जारी रखने के लिए अधिकृत किए गए हैं।इससे पहले कैंसर के मरीजों को दवाइयों और कीमोथैरेपी को जारी रखवाने के लिए टांडा,शिमला, चंडीगढ़ या फिर उस अस्पताल में जाना पड़ता था जहां से उनका उपचार चल रहा होता है। क्योंकि कैंसर की दवाओं को जारी रखने या फिर कीमोथैरेपी लिखने से हर डाक्टर गुरेज करता है।यह दवाएं और थैरेपी काफी घातक होती हैं। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसलिए सरकार ने अब इन डाक्टरों को फैलोशिप करवाकर कैंसर मरीजों को राहत देने का प्रयास किया है।

नामी कैंसर रोग विशेषज्ञों के साथ मोबाइल पर डिसक्शन करने के लिए भी अधिकृत

डा.पुनीत मल्होत्रा देश के सभी नामी कैंसर रोग विशेषज्ञों के साथ हर समय मोबाइल पर डिसक्शन करने के लिए भी अधिकृत किए गए हैं। यदि उन्हें मरीज के विषय पर किसी विशेषज्ञ से राय लेनी पड़ी तो वह कभी भी उन्हें फोन करके राय ले सकेंगे। डा. पुनीत के पास मंडी, कुल्लू, लाहुल स्पिति, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के कैंसर रोगी आकर सलाह-मशवरा कर सकते हैं।डा. पुनीत ने बताया कि प्रदेश सरकार कैंसर रोगियों के प्रति पूरी तरह से गंभीर है जिसके तहत ही उन्हें यह फैलोशिप करवाई गई है।हाल ही में सरकार ने कैंसर की बहुत सी दवाओं को भी निशुल्क कर दिया है। इससे कैंसर ग्रसित लोगों को लाभ मिलेगा।

TAGGED: cancer treatment, Mandi Zonal Hospital
Chandrika August 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुजानपुर ब्लॉक समिति और बीडीसी के पूर्व सदस्य का आरोप..वायदे पूरे करने की बजाय तबादलों का चाबुक चला रहा
Next Article ई-बसों की खरीद से हरित ऊर्जा राज्य का सपना होगा साकारः मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?