सचिन शर्मा, मनाली: मनाली सहित जिला कुल्लू में बीते दिनों हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण मनाली को कुल्लु से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 3 पतलीकूहल से मनाली के मध्य जहां कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया हैं। इस रोड़ पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई हैं। वहीं मनाली कुल्लू लेफ़्ट बैंक मार्ग भी छरूडू के पास भारी भूस्खलन के कारण बाधित हो गया था और लोगों को खासी दिक्कतों सामना करना पड़ रहा था।
वहीं प्रशासन और एनएचआई की ओर से नेशनल हाईवे 3 को बहाल करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं वहीं मनाली कुल्लू लैफ्ट बैंक मार्ग को भी आज जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया हैं। इस रूट के बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली हैं।
मनाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को छरुडु में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया।
बता दें कि नेशनल हाईवे 3 मनाली से कुल्लू के मध्य जहां पतलीकुहल से मनाली के बीच कई स्थानों पर बाधित हुआ हैं, वहीं मनाली कुल्लू लैफ्ट बैंक मार्ग भी बाधित हुआ था जिसके बाद लोगों को मनाली पहुंचने के लिए लिंक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा था। अब जब यह मार्ग वाहन के लिए बहाल हुआ है तो यहां के लोगो ने राहत की सांस ली हैं।
