कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-हिमाचल प्रदेश के चंद्रभागा में भारतीय वायुसेना के एएन-12 विमान दुर्घटनाग्रस्त के 56 साल बाद चार और पीड़ितों के अवशेष मिले हैं। एसपी लाहौल-स्पीति,मयंक चौधरी ने कहा कि करीब 56 साल पहले 1968 में,102 जवानों को लेकर जा रहा भारतीय वायुसेना का विमान एएन-12 ढाका ग्लेशियर के पास चंद्रभागा-13 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
पहले भी इस दुर्घटना में श.वों को बरामद करने के लिए लगातार प्रयास किए गए।पांच श.व बरामद किए जा चुके थे।सितंबर में श.वों को बरामद करने के लिए एक टीम फिर सक्रिय हुई और इस बार चार शव बरामद हुए।उन्होंने कहा कि श.व सड़ी-गली अवस्था में थे।मृ.तकों की पहचान सहारनपुर के मलखान सिंह,पौड़ी गढ़वाल के सिपाही नारायण सिंह, हरियाणा के रेवाड़ी के सिपाही मुंशी राम और केरल के थॉमस चेरियन के रूप में हुई है।श.वों की बरामदगी के बाद पुलिस ने सेना से संपर्क किया।श.वों को लोसर लाया जा रहा है,जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा,जिसके बाद उन्हें संबंधित परिवारों को सौंप दिया जाएगा।
