By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

6 मील से बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाना कंपनी और ठेकेदारों के लिए बना चुनौती

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/20 at 2:57 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे को अस्थाई तौर पर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। स्थाई तौर पर नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए लगातार मशीनरी जुटी हुई है। इस नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक स्पॉट बन चुके 6 मील से बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाया जा रहा है। नेशनल हाईवे के किनारे व बीचोबीच खड़ी इन चट्टानों को यहां से हटाना किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं कुछ चट्टानें हवा में लटकी हुई हैं जो हर समय खतरे की घंटी बजा रही हैं। इन चट्टानों को यहां से हटाते समय फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के द्वारा सावधानी भी बरती जा रही है। वहीं नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति भी पैदा ना हो पुलिस के जवान लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं।

तीन-चार दिनों में स्थायी तौर पर एनएच के खुलने के आसार

सदर थाना प्रभारी भी अपनी टीम के साथ लगातार डटे हुए हैं। पहाड़ जैसी विशालकाय चट्टानों को पहले ब्लास्ट के माध्यम से तोड़ा जा रहा है। इसके उपरांत पत्थरों व मलबे को यहां से हटाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण कार्य में लगी केएमसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजशेखर ने बताया कि इन विशालकाय चट्टानों को हटाने के लिए पहले बड़ी मशीनरी की मदद ली जा रही थी। लेकिन हवा में लटकी इन चट्टानों को मशीन से तोड़ना संभव नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद मैनुअली जैक हैमर से ब्लास्टर कर चट्टानों को तोड़ा जा रहा है।

वहीं स्पॉट पर अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाले सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि ब्लास्ट करते पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को बंद कर दिया जाता है, ताकि किसी भी वाहन चालक को नुकसान ना हो। उन्होंने बताया कि दिन में 1-2 घंटे ट्रैफिक को रोककर ब्लास्टर किया जा रहा है, ताकि नेशनल हाईवे पर लंबे जाम की स्थिति पैदा ना हो। उन्होंने कहा कि यदि बारिश बाधा ना डालें तो आगामी 3-4 दिनों में इन चट्टानों को हटा दिया जाएगा।

बता दें कि बीती 8 जुलाई को हुई भारी बारिश के चलते 6 मील के पास चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पूरा गिर गया था। जिस कारण यह नेशनल हाईवे पूरे 7 दिन तक बंद रहा था। मशीन ऑपरेटर अपनी जान जोखिम में डालकर नेशनल हाईवे पर खड़ी इन चट्टानों को हटा रहे हैं। 2 दिन पूर्व एक लोडर मशीन पर पहाड़ी से पत्थर व चट्टाने आ गिरी थी। जिसके बाद मशीन ऑपरेटर ने कूद कर अपनी जान बचाई थी।

TAGGED: Mandi Chandigarh Manali National Highway
Chandrika July 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?