नाहन/देवेन्द्र कुमार : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व रेणुका के विधायक विनय कुमार ने दिल्ली में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाक़ात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । इस दौरान विनय कुमार ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का सदस्य बनाये जाने पर कांग्रेस हाईकमान व प्रभारी राजीव शुक्ला का आभार प्रकट किया । विनय कुमार ने कहा कि प्रभारी राजीव शुक्ला ने उन्हें विशेष रूप से हिमाचल कांग्रेस के चुनावों को लेकर दिल्ली बुलाया तथा प्रदेश कांग्रेस एवं संगठन के कई मुद्दों को लेकर चर्चा की ।
विनय कुमार ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने कई वरिष्ट काँग्रेस नेताओं से मुलाक़ात की तथा हिमाचल के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति शीघ्र ही बैठक करके टिकटों का फैसला करेगी । हिमाचल में कांग्रेस मज़बूती से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में 2022 काँग्रेस की सरकार बनेगी ।
