अनिल कुमार,किन्नौर: ज़िला किन्नौर के उरणी ढांक समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वैली ब्रिज का मरम्मत कार्य शुरू किया गया हैं, क्योंकि इन दोनों ब्रिज पर बड़े वाहन को आवाजाही के दौरान मार्ग काफी तंग था जिसके चलते प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय उच्च मार्ग के समीप पहाड़ो के कटिंग के साथ ब्रिज की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया हैं।
ब्रिज के मरम्मत कार्य की वजह से अब वाहनों को फिलहाल रविवार शाम तक वाया उरणी सड़क मार्ग से डाइवर्ट किया गया हैं। वाहन चालकों को इसी रूट से सफर करना होगा जिसके लिए डीसी किन्नौर तोरुल एस रवीश ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
