विकास शर्मा, चिंतपूर्णी:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की चिंतपूर्णी बाजार के मुख्य बैरियर के पास शनिवार रात को करीब 10 बजे के आसपास पंजाब जालंधर से आए श्रद्धालु संजय सेठी की गाड़ी PB 6X 6900 को आ+ग लग गई। आ+ग लगने की घटना के कारण गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा हैं। वहीं जिस वक्त यह दुर्घटना हुई उस वक्त संजय सेठी कुल 5 सदस्यों के साथ गाड़ी में सवार थे। जैसे ही आ+ग लगने के बारे में पता लगा सभी के सभी लोग गाड़ी बाहर निकले और स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर गाड़ी की आ+ग पर काबू पाया गया।
गाड़ी में आग+ग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने तक स्थानीय लोगों की ओर से आ+ग पर काबू पाया जा चुका था फिर भी एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी डालकर गाड़ी को ठंडा किया। संजय सेठी ने बताया कि वह मां के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे थे। गाड़ी को बैरियर के पास खड़ा कर पार्किंग में ले जाने लगे थे तभी एकाएक आ+ग लग गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से आ+ग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि हाद+से में किसी को किसी तरह का कोई नुक+सान नहीं पहुंचा और सभी लोग सुरक्षित हैं।
