बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ में 74 वां गणतंत्र दिवस साधारण अंदाज में मनाया गया। पुराने बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल मुख्य अतिथि के रूप में उपास्थित हुए। उन्होंने सबसे पहले नालागढ़ हेरिटेज पार्क में निर्मित शहीद स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विधिवत ध्वजारोहण किया व पुलिस परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।
इस अवसर पर एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किए गया संविधान न केवल हमें एक समान अधिकार प्रदान करता है । बल्कि हमें अपने कर्तव्यों का भी ज्ञान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनो के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं व उन्हें पूर्व में दिए जा रहे वित्तीय लाभों में बढ़ोतरी की है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिनमें गिद्दा भांगड़ा, नाटी, नाटक, और अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए और लोगों का मनोरंजन भी किया गया।
