सोलन/योगेश शर्मा – आज का समय डिजिटल युग है। जिसमें अब टेलीफोन , बिजली , एलआईसी सभी बिल ऑनलाइन भुगतान होते हैं। लेकिन अभी तक सोलन नगर निगम में पानी और कूड़े के बिल ऑनलाइन नहीं हो पाए है। नगर निगम ने ऑनलाइन करने का प्रयास भी किया था लेकिन उसके बावजूद भी बिल भुगतान की जटिलताओं के चलते यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। यही वजह है कि पानी के बिलों और कूड़े के बिलों के लिए शहर वासियों को कतारों में लगना पड़ता है। जिसकी वजह से समय और धन दोनों की हानि उपभोक्ता को उठानी पड़ती है।
नगर निगम डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने कहा कि उनके द्वारा पानी और कूड़े के भुगतान के लिए ऑनलाइन प्रक्रियां आरंभ कर दी गई है। लेकिन सोलन शहर वासी इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे है। उन्होंने कहा कि ग्राहक ने इस में कैसे पंजीकरण करना है और कैसे बिल का भुगतान करना है इसको लेकर वीडियो भी नगर निगम द्वारा अपलोड किया गया है। लेकिन उसके बावजूद भी शहर वासी इस सेवा के प्रति उदासहीन नज़र आ रहे हैं। इसलिए वह शहर वासियों से अपील करते हैं कि वह अपना पंजीकरण कर इस सेवा का लाभ उठाएं। ताकि उनका समय बच सके।
सोलन शहरवासी पानी और कूड़े के बिल का ऑनलाइन करें भुगतान,जल्द पोर्टल पर करवाएं रजिस्ट्रेशन : राजीव कौड़ा
Leave a comment
Leave a comment
