By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में 2026 में दिखेंगे नीतिगत बदलावों के परिणाम: CM सुखविंदर सुक्खू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > हिमाचल में 2026 में दिखेंगे नीतिगत बदलावों के परिणाम: CM सुखविंदर सुक्खू
himachalpolitical

हिमाचल में 2026 में दिखेंगे नीतिगत बदलावों के परिणाम: CM सुखविंदर सुक्खू

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2026/01/01 at 3:54 PM
Share

शिमला |  नए साल 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन और जनता के हित में कई नीतिगत बदलाव लागू किए थे। ये बदलाव शुरुआत में कठिन और चुनौतीपूर्ण लगे, लेकिन साल 2026 में इनका लाभ आम जनता महसूस करेगी।

सीएम सुक्खू ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश पर लगभग 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़कर गई थीं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद, वर्तमान सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि “सरकार के फैसले आंवले की तरह शुरुआती समय में कड़वे लगते हैं, लेकिन 2026 में इन फैसलों का मीठा स्वाद प्रदेशवासियों को मिलेगा।”

मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ाने और नशाखोरों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उनकी कमर तोड़ी जाएगी।

जलवायु परिवर्तन और भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार ने 40 साल से चली आ रही व्यवस्थाओं में बदलाव किए हैं। सीएम ने कहा कि इन सुधारों से हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी। नालागढ़ में सैनिक रेस्ट हाउस के पास हुए ब्लास्ट के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस पूरी जानकारी जुटा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

सुक्खू ने भरोसा जताया कि नए साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित हिमाचल के लिए 1500 करोड़ रुपये की राशि जल्द ही राज्य को प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह राशि प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में उपयोग की जाएगी। इस तरह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नए साल पर प्रदेशवासियों को आर्थिक सुधार, सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का संदेश दिया।

 

Karuna January 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने चिंतपूर्णी मंदिर में लगाई हाजिरी
Next Article नालागढ़ में नए साल के पहले दिन धमाका, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?