चिंतपूर्णी | हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के नववर्ष मेले के दूसरे दिन, आज पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने मंदिर परिसर में पहुंचकर माता के दरबार में हाजिरी भरी और आशीर्वाद प्राप्त किया।
राज्यपाल के आगमन पर, चिंतपूर्णी मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नव कालिया ने उनका विधिवत रूप से स्वागत किया। पुजारी नव कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। राज्यपाल कटारिया ने मंदिर में माथा टेका और प्रदेश व देश की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन और मंदिर न्यास के अधिकारी भी मौजूद रहे।
