बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- भाजपा की पूर्व सरकार के समय में प्रदेश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा , लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्तारूढ़ होते ही प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संभाली । हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए गरीब लोगों के उत्थान के लिए कई तरह के कार्यक्रम शुरू किए हैं जोकि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश के लिए मील के पत्थर साबित होंगे
यह बात इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने श्री नैना देवी में रोपवे कर्मचारियों के साथ बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही ।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला और जो नौकरी को लेकर घोटाले हुए थे उन पर प्रदेश सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली भाजपा सरकार के समय में योग्य युवाओं को नौकरी से महरूम रखा गया और चोर दरवाजे से राजनीतिक संरक्षण के तहत जो नौकरियां दी जा रही थी उनके सभी की जांच प्रदेश सरकार कर रही है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के लिए महिलाओं के लिए जिस तरह से फैसले लेने शुरू किए हैं जल्द ही युवाओं को भी रोजगार मिलेगा और हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नौकरियां मिलेगी । उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों बागबान और किसानों के लिए उत्थान के लिए अहम कार्य करेगी ।
