अनिल कुमार,किन्नौर: जनजातीय जिला किन्नौर में घूमने आने वाले पर्यटकों को अब यहां पर साहसिक खेलों को लुत्फ़ भी मिलेगा। पर्यटक यहां आकर अब रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेल गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। समर सीजन से इसकी शुरुआत जिला किन्नौर में कर दी जाएगी। किन्नौर प्रशासन की ओर से जिपा में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की कवायद शुरू की गई है।
किन्नौर जिला में गर्मियों मे पर्यटक घूमने के लिए विभिन्न क्षेत्रों मे आते है लेकिन जिला में पर्यटन से जुड़ी कई गतिविधियों के नहीं होने से पर्यटक निराश वापिस लौट जाते है। ऐसे में इस बार प्रशासन ने जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे पैराग्लाडिंग, रिवर राफ्टिंग जैसे साहसिक खेलों की गतिविधियों को करवाने के लिए ट्रायल शुरू किया था, जिसका आज रकछम गांव में समापन हुआ । पर्यटन विभाग की ओर से रकछम गांव के समीप बासपा नदी में माईनस तापमान में रिवर राफ्टिंग का ट्रायल लिया गया जो सफल रहा है और अब जिला किन्नौर भी पहली बार आने वाले गर्मियों के मौसम मे रिवर राफ्टिंग व स्की खेलों की बड़े स्तर पर शुरुवात होगी। इससे जिला के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
जिला पर्यटन अधिकारी किन्नौर डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि किन्नौर जिला मे कुल्लू मनाली, कसौली, लाहौल स्पीति से भी अच्छे पर्यटन की संभावनाएं है क्योंकि किन्नौर में हरियाली, सूखा क्षेत्र वाले सभी पर्यटन के क्षेत्र है और दर्जनों छोटी नदियों समेत एक बड़ी नदी है जिसपर पर्यटकों के लिए साहसिक खेलों की गतिविधियों को शुरू कर जिला के पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसी संदर्भ में पर्यटन विभाग ने जिला के स्पीलो समीप सतलुज नदी व रकछम समीप बासपा नदी में रिवर राफ्टिंग का ट्रायल किया जिसका आज समापन हुआ है। दोनों स्थलों पर ट्रायल सफल हुआ हैं। वहीं दूसरी ओर पैराग्लाडिंग के लिए काशंग नामक स्थल को चुना गया है जहां गर्मियों में पैराग्लाडिंग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपई इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउन्टनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स के डारेक्टर ने भी जिला के सभी साहसिक खेलों की गतिविधियों वाले स्थानों को बेहतर बताया है और जल्द ही जिला मे रिवर राफ्टिंग,पैराग्लाडिंग,स्की, रोक क्लाईंबिंग, आईस क्लाईंबिंग जैसे गतिविधियों को शुरू करने हेतू हामी भरी है। इस वर्ष सर्दियों के साहसिक खेलों को भी शुरू किया जाएगा जिससे जिला में दोनों मौसम में पर्यटक साहसिक खेलों क़ा आनंद ले पाएंगे।
