संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर की पंचायत सुखार के 36 वर्षीय एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान पंचायत सुखार के सुरेंद्र पुत्र रमन कुमार के रूप में हुई है। सुरेंद्र 10 दिनों से घर से लापता था। सुरेंद्र के घर वालों ने सुरेंद्र के गुम होने की खबर पुलिस चौकी गंगथ मे दर्ज़ करवा दी थी। पुलिस की ओर से सुरेंद्र की तलाश की जा रही थी की पिछले कल दोपहर बाद घर वालों को सुरेंद्र का शव सुखार से एक किलोमीटर दूर बाबे की कुटिया क़े पास आम क़े पेड़ पर लटका मिला।
मृतक सुरेंद्र जब घर से गया था तो एक कागज पर लिख गया था की वो घर से आत्महत्या करने जा रहा है ओर इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए फोन पर बताया की सुरेंद्र अपने घर से कुछ दिन पहले कहीं चला गया था ओर घर वालों ने सुरेंद्र की गुम होने की शिकायत गंगथ पुलिस चौकी में करवा दी थी।
कल दोपहर बाद घरवालों ने सुरेंद्र के शव को आम के पेड़ से लटके हुए देखा। घरवालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। गंगथ पुलिस, थाना प्रभारी नूरपुर व एएसपी व फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर लाया गया है,जिसका आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर छानबीन शुरू कर दी है।
