बिलासपुर , सुभाष -:हिमाचल प्रदेश में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नैना देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ियों का काफिला एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हादसा मंदिर के समीप गांव बड़ोह के पास उस समय हुआ, जब एक टैक्सी (इको) और सामने से आ रही दूसरी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तीव्र थी कि पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी नियंत्रण खो बैठी और दोनों वाहनों से जा टकराई। इस अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए आगे आए।दुर्घटना में एक महिला श्रद्धालु को हल्की चोटें आई हैं। घायल महिला को तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल घवांडल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।हादसे के समय सभी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए उत्साहपूर्वक जा रहे थे, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने यात्रा को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई और सभी अन्य यात्री सुरक्षित हैं।स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया।
TAGGED:
Bilaspur road accident
Chandrika
