By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पखरैर पंचायत में तबाही के बाद सड़क और बिजली अब तक ठप, राहत कार्यों में बाधा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पखरैर पंचायत में तबाही के बाद सड़क और बिजली अब तक ठप, राहत कार्यों में बाधा
himachalNews

पखरैर पंचायत में तबाही के बाद सड़क और बिजली अब तक ठप, राहत कार्यों में बाधा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/07/17 at 3:13 PM
Share

Mandi, Dharamveer-मंडी जिला की सराज विधानसभा के अति दुर्गम क्षेत्र पखरैर पंचायत में 30 जून की रात को आई आपदा के बाद हालात अब भी बेहद गंभीर बने हुए हैं। इस पंचायत में सड़क और बिजली आपूर्ति अब तक पूरी तरह से ठप्प है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ग्रामीणों का कहना है कि राहत सामग्री तो पहुंची है, लेकिन टूटी सड़कों और खतरनाक रास्तों के कारण 5 किलो राशन भी पीठ पर उठाकर घर तक ले जाना मुश्किल हो गया है।

11 लोग लापता

11 लोग अब तक लापता, 9 मकान और 48 गौशालाएं बह चुकी हैं। कई घर रहने लायक नहीं बचे हैं। 70 प्रतिशत सेब की फसल और पॉलीहाउस भी बर्बाद हो गए हैं।

ग्रामीणों की आपबीती

पंचायत के देजी गांव के रितिक ठाकुर ने बताया कि गांव का शायद ही कोई घर बचा हो जो आपदा से अछूता हो। “हमारे गांव में 5 लोग एक साथ मकान सहित बह गए, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बच्चों के स्कूल जाने के रास्ते टूट गए हैं, जिससे प्राथमिक विद्यालय लांबसाफरड भी बंद है।”धर्म चंद और अमी चंद जैसे अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शिकारी देवी की पहाड़ियों से आई तबाही ने उनके पशुधन को भी निगल लिया — 108 भेड़-बकरियां और 9 गौशालाएं बह चुकी हैं।

पंचायत प्रमुख की चिंता

ग्राम पंचायत पखरैर की प्रधान मोनिका ठाकुर ने बताया कि पंचायत में 406 परिवार रहते हैं और सभी किसी न किसी रूप में आपदा से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि “17 दिन बाद भी सड़क और बिजली सेवा बहाल नहीं हुई है। पानी की आपूर्ति भी अभी पूरी तरह से नहीं हो पाई है। पंचायत अपने स्तर पर रास्ते बहाल करने की कोशिश में जुटी है।”

दुनिया से कटा रहा पखरैर

बता दें कि यह पंचायत शिकारी देवी से मात्र 10 किमी दूर है। 30 जून की रात बादल फटने से आए भीषण सैलाब ने सबसे पहले इसी पंचायत को निशाना बनाया। इसके बाद यह क्षेत्र शेष दुनिया से पूरी तरह कट गया था। एनडीआरएफ की टीम 5वें दिन यानी 4 जुलाई को जोखिम उठाकर यहां पहुंच सकी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो पाया।ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन और सरकार प्राथमिकता के आधार पर यहां की सड़क और बिजली व्यवस्था को बहाल करे, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके और बच्चों की पढ़ाई समेत सामान्य जीवन फिर से शुरू हो सके।

TAGGED: Mandi Pakhrer Panchayat
Chandrika July 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला DC कार्यालय और मिनी सचिवालय की पार्किंग अब होगी पेड, तय किए गए वाहन शुल्क
Next Article शिमला ITI की लापरवाही: कोर्स छोड़ चुकी छात्रा का भेजा डाटा, असली प्रशिक्षु परीक्षा से वंचित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान और नवाचार को मिला बढ़ावा

Ago

पत्नी के धक्के से गिरे बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ago

चताडा जिला परिषद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनु ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधे निशाने

Ago

चम्बा जिला जेल में खूनी बवाल, कैदी ने वार्डरों पर किया जानलेवा हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?