By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लाहौल में अटल टनल के पास धंसी सड़क.. वाहनों की आवाजाही रुकी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लाहौल में अटल टनल के पास धंसी सड़क.. वाहनों की आवाजाही रुकी
himachalNews

लाहौल में अटल टनल के पास धंसी सड़क.. वाहनों की आवाजाही रुकी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/04/02 at 6:04 PM
Share

लाहौल स्पीति:मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-जिला लाहौल स्पीति के अटल टनल के समीप सिस्सू के सेल्फी पॉइंट में सड़क बुरी तरह से धंस गई है।जिसके चलते यहां पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। बीआरओ के कर्मचारियों के द्वारा अब इस सड़क की मरम्मत की जा रही है, ताकि मनाली केलांग सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को शुरू किया जा सके।

आपातकालीन वाहनों को गुजरने की ही अनुमति

बीते दिनों लाहौल घाटी में जमकर बर्फबारी हुई थी और यहां पर बर्फ के चलते वाहनों की आवाजाही रुक गई थी। ऐसे में मौसम साफ होने के बाद सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया। जब कर्मचारियों ने सिस्सू के समीप सेल्फी पॉइंट पर सड़क से बर्फ को हटाया तो उन्होंने देखा कि यहां पर सड़क बुरी तरह से धंस गई है। जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों को भी खतरा पैदा हो गया था। अब फिलहाल यहां पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और आपातकालीन वाहनों को गुजरने की ही अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा यहां पर पुलिस के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है और बी आर ओ के कर्मचारी सड़क की मरम्मत के कार्य में जुट गए हैं।गौर रहे कि भारी हिमपात के चलते मनाली केलांग सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी और अटल टनल को भी सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था। अब मौसम साफ होने की स्थिति में अटल टनल को सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। लेकिन अटल टनल से केलांग की ओर जाने वाले वाहनों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। ऐसे में जैसे ही सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा होता है तो पुलिस प्रशासन के द्वारा यहां से वाहनों को गुजरने की अनुमति दी जाएगी। एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि यहां पर सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है और आपातकालीन वाहनों को ही गुजरने की अनुमति दी जा रही है। जल्द ही सड़क के मरम्मत कार्य को पूरा किया जाएगा और सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को शुरू किया जाएगा। इसके अलावा अटल टनल तक सैलानियों को आने की अनुमति दी जा रही है।

TAGGED: Lahul spiti Road sunken near Atal Tunnel
Chandrika April 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी..बोले सरकार और संगठन के बीच बनाया जाएगा तालमेल
Next Article इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की BJP… राजीव बिन्दल बोले वेंटीलेटर पर है कांग्रेस सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूल बसों की सुरक्षा पर बाल कल्याण समिति सख्त,आरटीओ से 15 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Ago

पेंशनरों ने उठाईं लंबित देनदारियों के निपटारे की मांग, चिकित्सा बिलों और डीआर जारी करने पर दिया जोर

Ago

चीन में होने वाली 19वीं एशियाई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने बिलासपुर के मनोज ठाकुर

Ago

बिलासपुर में 360 क्विंटल गेहूं का बीज चार दिन से फंसा, भंडारण व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?