अरविंदर सिंह, हमीरपुर: हमीरपुर से संबंध रखने वाले रोहित कटोच को आज यूथ पॉलिसी एवं रिसर्च विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इस नियुक्ति पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोंटी संधू, ब्लॉक युवा कांग्रेस हमीरपुर महासचिव अश्विनी कुमार, महासचिव दिवस ठाकुर, सनी खान व अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने नया कार्यभार मिलने पर रोहित कटोच को बधाई दी ।
रोहित कटोच ने इस मौके पर अपनी नियुक्ति के लिए वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मेरा पूर्ण प्रयत्न रहेंगा कि मैं शीर्ष नेतृत्व की आशाओं पर खरा उतरूं और अपने युवा बेरोजगार भाइयों के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करूं ताकि हम उनकी आवाज को बुलंद कर सकें ओर प्रदेश के अंदर व्यवस्था परिवर्तन करने में अपनी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का सहयोग कर सकें।
