संजीव महाजन, नूरपुर: हिमाचल क्षेत्रीय गठबंधन एच. आर. ए के नेताओं ने आज ज्वाली विधानसभा के नगरोटा सूरिया में रोष यात्रा निकाली जिसका समापन बस अड्डे पर किया गया। इस रोष यात्रा में पीसी विश्वकर्मा,डॉ.संजीव गुलेरिया व अन्य पार्टी के नेता गुरदेव सिंह भारती, सुभाषना भारती ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
इस रोष यात्रा के माध्यम से गुरदेव भारती ने रेलवे ट्रैक कांगड़ा पर ट्रेनों की बहाली की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जल्द नूरपुर रोड से बैजनाथ के बीच ट्रैन यातायात को जल्द शुरू किया जाए। नवभारत एकता दल के राष्ट्रीय संयोजक पीसी विश्व कर्मा ने कहा कि चक्की पुल के बारे रेलवे डिवीज़न कई बार पब्लिक डोमेन में कहता रहा कि पुल रिपेयर हो रही है, लेकिन पुल ध्वस्त हुआ। विश्वकर्मा ने इसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की और रिपेयर पर कितना खर्च हुआ,इसकी जानकार जनता को देने की मांग को भी उन्होंने उठाया। उन्होंने कहा कि यह रोष यात्रा जारी रहेगी और जो विधायक सांसद रेलवे पर दवाब नहीं डाल रहे तो चुनाव में उनके खिलाफ जनमत बनाया जाएगा।
